सुख -दुःख रहता है साथ -साथ
सुख -दुःख रहता है साथ-साथ ,
कोई सुखी कोई दुखी कोई पड़ा बीमार है |
कष्ट में देता बिता पूरी की पूरी रात-रात |
सुख -दुःख रहता है साथ-साथ ||
कोई गाता है फिल्म गजल ,
कोई गाता है गीत भजन |
कोई रटता है नाम प्रभू ,
सहता है कठिन से कठिन ताप |
सुख -दुःख रहता है साथ-साथ ||
गीता और रमायन में ,
बाइबिल और कुरान में,
इक सच्चे इनसान में,
वेद और पुराण में
सबमें मिलती है एक बात |
सुख -दुःख रहता है साथ-साथ ||
सुख -दुःख जीवन का एक अंग ,
रहता जीवन के संग-संग |
जिस दिन जीवन का हुआ अंत ,
सुख-दुःख ने छोड़ दिया साथ ||

No comments:
Post a Comment