इस जिन्दगी में जिसने----
सचमुच में जिन्दगी में ,वो ही हुए हैं पास ||
तनहाइयों में पड़कर, मानी न जिसने हार ,
पहचान दे गए हैं , दु निया को अपनी ख़ास ||
जो दोस्त से नहीं मगर किये दोस्ती से प्यार ,
उनको तो दोस्त कर नहीं सकते कभी निराश ||
मुश्किल में डगमगाए नहीं ,जिनके कभी कदम ,
हासिल किये हैं मंजिल ,सह करके भूख-प्यास ||
बदकिस्मती भी जिनको , करती सदा सलाम,
मुठ्ठी में बन्द रखते , किस्मत जो अपने पास ||
परवाह जो न करते, मिले जीत चाहे हार ,
किस्मत भी ऐसे लोग की , करती सदा तलाश ||
तन्हां भी होके जिसने, रोके नहीं कदम ,
मंजिल भी आगे-पीछे , फिरती है उनके पास ||
'आजाद' गम में जिसने, सीखा कभी न रोना ,
मासूमियत के लम्हें, टिकते न उनके पास ||
![]() |



















