यादों के पल
यादों के पल
तुम्हारी यादों में तस्वीर बनके आऊँगा |भूलकर भी नहीं तुम मुझको भूल पाओगे ||
***********************
दर्द सीने में नहीं आग लिए फिरता हूँ |दिल लगाओगे तो तुम राख ही हो जाओगे ||
************************
मुझ पर एहसान का अब और बोझ न लादो |
टूट जाऊंगा तो देखते ही रह जाओगे ||
*************************
बड़े विश्वास से दिल मैंने दिया था तुझको ,
आईने दिल को मेरे तोड़कर क्या पाओगे ||
*************************
देखना चाहते हो आज़ाद तोड़कर अगर ,
हर एक टुकड़े में तस्वीर मेरी पाओगे ||
*************************

No comments:
Post a Comment