पैसा
यारों इस संसार में मतलब का व्यवहार ।
पैसा गर है पास में भये हजारों यार ॥
भये हजारों यार, बगल से बातें करते ।
पैसा नहीं है पास यार मुड़कर नहीं लखते ।।
कहता है आज़ाद बिना पैसा के यारों ।
नहीं पूछता कोई इस संसार में यारों ॥
******************************
पैसा के ही मार गिरता टूट पहाड़ ।
ज्यादा जिसके पास है करता सिंह दहाड़॥
करता सिंह दहाड़ चैन से रहै न देता ।
मार गाल में थप्पड़ और न रोने देता ॥
कहता है आज़ाद बहुत बलशाली पैसा ।
न्यायी को अन्यायी कर देता है पैसा ॥
*******************************
पैसा के बल सुनो पलटे तख्ता यार ।
खर्चो नौकरी वास्ते लाख पचास हजार ॥
लाख पचास हजार नौकरी तुरत ही कर लो ।
घर परिवार दोस्त-दुश्मन को भी खुश कर लो ॥
कहता है आज़ाद नहीं है कोई ऐसा ।
जिसे नचाया न हो अपने बल पर पैसा ॥

No comments:
Post a Comment