Followers

Saturday, July 25, 2015

निगाहें बोलती हैं

निगाहें बोलती हैं --------

निगाहें बोलती हैं --------

Add caption
निगाहें बोलती हैं प्रेम और नफ़रत की भाषाएँ ,
हमें बस उसको सुनने और समझने की ज़रूरत है ||
  ***********************************
हसरतें पूरी हो सकतीं ,भले ही मुश्किलें आयें |
हमें बस उसको मन में ठान लेने की ज़रूरत है ||
************************************
किसे अपना कहें या किसको कह दें पराया है |
हमें बस वक्त पर उसको परखने की ज़रूरत है ||
************************************
दलीलें पेश करने से नहीं सच झूठ होता है |
हमें सच सामने सबके ले आने की ज़रूरत है||
************************************
दर्द में हर कोई सच्चा नहीं हमदर्द होता है |
हमें 'आज़ाद' उसको आजमाने की ज़रूरत है ||

No comments: