जीवन में खुशी के लिए
जीवन में
खुशी के लिए संघर्ष ज़रूरी है |
गैरों की ख़ुशी न छिने यह सबसे ज़रूरी है ||
*******************************
वह दिल नहीं बुझदिल है नहीं प्रेम है जिसमे ,
पर दिल को लगाने में दिल होना ज़रूरी है ||
*******************************
दिल के करीबी बनकर तो प्यार जताते हैं ,
पर उसको निभाने में कुछ प्यार ज़रूरी है ||
*******************************
अहसानियत के बोझ तो पैसों से नहीं चुकते ,
अहसान चुकाना है तो अहसान ज़रूरी है ||
*******************************
पैसों की चमक देख जो ईमान बेंच देते ,
ऐसे ईमानदार
से बचना तो ज़रूरी
है ||
*******************************
गिरवी रखी ज़मीर तो फिर क्या रहा वजूद ,
‘आज़ाद’ ऐसे लोग से दूरी तो ज़रूरी है ||

No comments:
Post a Comment