Followers

Tuesday, November 24, 2015

आमिर से

         आमिर से ----
कितना आसान था कहना –
कि हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
जबकि आप में मुल्क बसता है |
हर जवान ,बूढ़े ,बच्चे
आप के दिल में बसते हैं |
टीवी के स्क्रीन पर आपको देखकर
अपना काम छोड़कर आ धमकते हैं |
‘सत्यमेव जयते’ क्या मात्र बिजनेस था –
या सच्ची घटनाओं को उजागर कर
लोकप्रियता हासिल करना |
अथवा सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों पर
कुठाराघात कर महान बनना |
बड़ी ही योग्यता एवं बहादुरी के साथ
सच को समाज के सामने परोसना
क्या एक मात्र नाटक था
अथवा यह सब एक दिखावा था |
यह देश आपसे प्यार करता है
और आप कहते हैं कि
हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
चलिए कुछ समय के लिए मान लेते हैं कि
फिल्मों में दिखावा होता है न कि हकीकत
फिर भी –
फिल्म में आपके नकली रोने पर लोग रो देते हैं
और हँसने पर खिलखिला उठते हैं |
क्या आप को अपने मुल्क से
मोहब्बत नहीं है ? है न ---
फिर कैसे कह सकते हैं कि
हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
ज़रा दिल से सोचिये –
जिसमें भारत बसता है
जब आप यहाँ महफूज नहीं हैं तो
मेरा मानना है कि दुनिया का कोई मुल्क
आपको महफूज नहीं रख सकेगा |
वतन से प्रेम है तो वतन पर
विश्वास कीजिये ---वतन के साथ चलिए –
नहीं तो वही होगा
धोबी का कुत्ता घर का न घाट का-----


No comments: