दिल में बसा लिया है-------
दिल में बसा लिया है तो फिर साथ दीजिये |
यदि ऐसा नहीं है तो हमें माफ़ कीजिये ||
*******************
माना की मुझसे आपको नहीं कोई सरोकार ,
*******************
यह प्यार खिलौना नहीं जो खेले चल दिए ,
रखकर के दिल पे हाथ ज़रा गौर कीजिए ||
*******************
दिल तोड़कर के तुझको मिलेगा नहीं सुकून ,
आखिर तू अपने दिल से ये सवाल कीजिये ||
*******************
टूटे हुए रिश्ते बड़ी मुश्किल से हैं जुड़ते ,
बीते हुए लम्हों को फिर से याद कीजिये ||
*******************
बहके हुए कदमों को रोकना नहीं मुश्किल ,
'आजाद' एक बार फिर से पहल कीजिये ||
*******************


No comments:
Post a Comment