चंचल मन मेरो कहा न माने |
जब जब इसको रोकन चाहूँ सुनत न बात
सयाने |
इक पल रुकत पुनः फिर भाजति नाना करत
बहाने||
करम धरम और योग ध्यान में कुछ पल रुकत रुकाने |
जैसहि थोड़ा अवसर
पावत करत अन्यत्र पयाने ||
बीते पल को सोचि- सोचि कर लागत
अश्रु बहाने |
कहि ‘आजाद’ कछु समझ न आवत काम
करत मनमाने ||
कवि एवं साहित्यकार – रामचंदर
‘आजाद’
जवाहर नवोदय विद्यालय पचपहाड़ ,झालावाड़ (राज.)
मोबाईल- 9414750971

No comments:
Post a Comment