हमारा तिरंगा
यह तिरंगा जो हमारे देश का अभिमान है |
और
हम सारे वतन के वासियों की शान है |
जान पर भी खेलकर झुकने नहीं देंगे इसे ,
बूंद-
बूंद रक्त भी इसके लिए कुर्बान है |
यह शहीदों की अमर गाथा सुनाता है हमें ,
शौर्य और पराक्रम की बातें बताता है हमें
|
इसके लहराने में जैसे नौजवानों की है मस्ती ,
लहरकर उनकी विजय गाथा सुनाता है हमें ||
हरे रंग से धरती की हरियाली इसको प्यारी है |
जंगल बाग़ खेत उपवन में इसकी ही छवि न्यारी है |
श्वेत रंग सच्चाई के पथ पर चलने का देता
ज्ञान ,
सदा सत्य पर चलो साथियों इसमें जीत तुम्हारी
है ||
केसरिया रंग हम में साहस कूट-कूट भर जाता है
|
उठो
जवानों !आगे आओ तुमको देश बुलाता है |
समय चक्र देता संदेशा आगे बढ़ो हे भारतवीर !
नहीं
समय की क़द्र करे जो जीवन भर पछताता है ||

No comments:
Post a Comment