सबसे बड़ा
धर्म
काश अगर कोई सुन लेता ,
गिरिजा
,गुरुद्वारे की बात |
बम्म धमाके नहीं गूंजते ,
मंदिर
मस्जिद में दिन रात ||
मंदिर की घंटी दिला रही ,
भजन कीर्तन की यादें
|
मस्जिद की नमाज कर रही ,
अल्लाह
से अपनी फरियादें ||
गीता हमको कर्म सिखाती ,
गुरुग्रंथ
से मिलता ज्ञान |
सदा सत्य पर चलो साथियों ,
सबक
सिखाती सदा कुरान ||
सबसे बड़ा धरम परसेवा ,
यह है सब
धर्मों की जान |
जो इसको अपना लेता है ,
वह कहलाता श्रेष्ठ महान ||


No comments:
Post a Comment