Followers

Friday, August 21, 2015

दिल में है दर्द --------

एक गीत :दिल में है दर्द --------

Add caption
दिल में है दर्द मगर फिर भी मुस्कराता हूँ |
याद  आने  पर  कोई  गीत  गुनगुनाता हूँ ||

लोग हँसतें हैं  आजकल  मेरी  तन्हाई पर,
बड़ी मुश्किल से वक्त अपना मैं बिताता हूँ ||

दिन तो कट जाते हैं पर रात गुजरती ही नहीं ,
फिर भी कुछ सोच के करवट बदलता जाता हूँ ||

आइना  आज  न  जाने क्यूँ घूरता है मुझे ,
अपनी तस्वीर से ही चिढ़ता चला जाता हूँ ||

मुझको 'आज़ाद 'नहीं भूल पाएंगे वो कभी ,
क्योंकि मैं स्वप्न में उनको करीब पाता हूँ ||

No comments: