Followers

Saturday, September 5, 2015

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभ कामनाएँ


श्याम सलोने से-------


श्याम सलोने से ,कुछ ऐसा नाता है |
हम उसको भाते हैं ,वह हमको भाता है ||------

ग्वाल-बाल संग मिलकर,वह माखन खूब चुराए||
खुद खाए और ग्वालों को भी ,माखन खूब खिलाये ||
हम उसको खिलाते हैं ,वह हमको खिलाता है || -------

यमुना तट पर वह जब संग खेलने आये |

दाँव नहीं वह देवे ,जब बारी हमारी आवे||
हम उसे चिढ़ाते हैं, वह हमें चिढ़ाता है ||--------

थोड़ी -सी  दहिया के खातिर, गोपी उसे नचावे |
वह हँसकर मुस्काकर, उसके मन को लुभावे ||
वह उसे नचाती है ,वह उसको नचाता है ||-------

मधुवन में गायों को लेकर, उन्हें चराने जावे |
बैठ कुञ्ज की छांवन में, बंशी मधुर बजावे ||
हम उसे सताते हैं ,वह हमें सताता  है ||-------

***********************
   *******************
       ***************


No comments: