Followers

Monday, December 21, 2015

मैंने तुम्हारी चाह में


   मैंने  तुम्हारी  चाह में





मैंने  तुम्हारी  चाह में  क्या –क्या  नहीं किया |
फिर तुमने मुझको इस तरह से क्यों भुला दिया ||
******************************* 
जिस  दिल  के  आइने  में  तस्वीर  थी मेरी ,
तुमने  वो  सरेआम  क्यों  सबको  दिखा दिया ||
******************************* 
मेरे  वास्ते  महफ़िल  में कभी  रोक नहीं था ,
किस  वास्ते  तुमने  वहाँ  पहरा  लगा  दिया ||
******************************* 
ब  सिजदे- मिन्नतों  का  कोई  दौर नहीं है ,
फिर दिल के  मंदिरों  में हमें  क्यों बसा लिया ||
******************************* 
माना  कि तुमने  मुझको  धोखा  नहीं  दिया ,
‘आज़ाद’  जो  किया  वो  अच्छा  नहीं  किया ||

 *******************************


Friday, December 18, 2015

जीवन में खुशी के लिए


जीवन  में खुशी के  लिए


जीवन  में खुशी के  लिए संघर्ष  ज़रूरी है |
गैरों की ख़ुशी न छिने यह सबसे  ज़रूरी है ||
*******************************
वह दिल नहीं बुझदिल है नहीं प्रेम है जिसमे ,
पर दिल को  लगाने में दिल होना ज़रूरी है ||
*******************************
दिल के करीबी बनकर तो  प्यार जताते हैं ,
पर उसको निभाने में कुछ  प्यार ज़रूरी है ||
*******************************
अहसानियत के बोझ तो पैसों से नहीं चुकते ,
अहसान  चुकाना है  तो अहसान ज़रूरी है ||
*******************************
पैसों की  चमक देख जो  ईमान बेंच देते ,
ऐसे  ईमानदार  से बचना  तो  ज़रूरी है ||
*******************************
गिरवी रखी ज़मीर तो फिर क्या रहा वजूद ,
‘आज़ाद’ ऐसे लोग से  दूरी तो ज़रूरी है ||




Wednesday, December 16, 2015

सच्चा कलाकार

            सच्चा कलाकार


दमी बोले या न बोले
उसका काम बोलता है
सत्य पर चढ़े रहस्य के आवरण को
परत दर परत खोलता है |

लाख कोशिशें कर ले कोई
उसकी प्रतिभा को दबाने की
वह दब नहीं सकती बल्कि
और भी घातक हो जाती है |
जैसे किसी स्प्रिंग को 
दबाने पर होता है

ल्टा उससे कभी-कभी
भयंकर नुकसान हो जाता है |
हर आदमी अपने आप में 
एक इनाम होता है |
जिसके कारण उसका नाम होता है |
गँवाना नहीं चाहता एक भी पल
सहेजकर रखता है
स्मृतियों के पन्नों में |

च्चा कलाकार वह होता है
जो अपनी कला से 
बातें करता है बिन बोले ,
निहारता है अपलक प्रेम से |

ह सब कुछ सह सकता है
लेकिन यह शत-प्रतिशत सच है
वह खुद तबाह हो सकता है ,
मगर अपनी कला को
तबाह होते नहीं देख सकता है |





Tuesday, December 15, 2015

किससे कहूँ मैं सखी मन की बातें |

किससे कहूँ मैं सखी --------


किससे कहूँ मैं सखी मन की बातें |

गुनत धुनत  रहती  मन  भीतर  बीतत  दिन अरु रातें |

पिय परदेश न  भेजत  पाती , सपननि  मोहिं  दिखाते ||

कहु  की बातें मन नहिं  भावै ,सुनि सुनि  कान  पिराते |

सूनी  सेज   नींद   नहिं   आवै ,  नयन  खुले  रह  जाते ||

किस  किस  से  मैं  नज़र  बचाऊं,  नैनन  तीर  चलाते |

पिय 'आजाद' चले अब आओ ,तुम बिन मन अकुलाते ||










Saturday, December 12, 2015

हे सखि! रूठि गये पिय मोरे |




हे सखि! रूठि गये पिय मोरे |

कसिक  मनाऊँ मानत  नाहीं, जो कल तक थे भोरे ||

सुबह मनाऊँ, शाम  मनाऊँ ,विनति  करूँ कर जोरे ||

जब जब बात  करन को  चाहूँ , लखत न मेरी ओरे ||

जस अजनबी  बात करे  कोई, वैसे  भये  पिय मोरे ||

सब सपने अब जलत दीखते ,जो हिय रह्यौ बटोरे ||

हे 'आज़ाद' बस्यौ पिय हिय में ,तडपावत मन मोरे ||



Friday, December 11, 2015

आज़ाद के दोहे


आज़ाद के दोहे -


मैं   अपने   को    मानता ,  सबसे   बड़ा   चलाक |
पर  जब   देखा  आपको ,  मैं  रह   गया   अवाक ||1||
      *****************************
हि 'अजाद' मन साफ़ हो , का करि सकत कलंक |
कमल  सदा   ही  खिलत  है  ,नीर  होहिं  या  पंक ||2||
       *****************************
निरखत निरखत और  को , भयौ  सुबह  से  शाम |
अपने  को   निरखा   नहीं ,  बीत्यौ  उमर  तमाम ||3||
      *****************************
हि  'अजाद'  जब  आपने , गिरवी  रखी  ज़मीर |
फिर यह कहि  क्यों  झंखते , फूट  गई   तकदीर ||4||
    *****************************
प्रेम  खिलै   नफ़रत  मिटे , दिल  में  उठे    हुलास |
कहि 'अजाद'  जब नहिं  रहै,  कोई   आस  निरास ||5||
                                       
                                       'आज़ाद सतसई' से -

                                   
                                       





Thursday, December 10, 2015

दिल मे उल्फत


दिल में उल्फत ----




दिल में उल्फत पर निगाहों से न भरमाया करो |
सच कहूँ तो इस तरह से  ज़ुल्म  न ढाया करो ||
      ***********************
लौट कर आता नहीं गुजरा  ज़माना  फिर कभी ,
इसलिए तो  कह  रहा हूँ  वक्त न  जाया करो ||
                    ************************
दिल को छू  जाता है मेरे आपका मासूम चेहरा ,
आईने  में   देखकर  यूँ   न  शरमाया  करो ||         ************************
जो हकीकत है छिपाने से नहीं  छिपती  कभी ,
चाँद से चेहरे को आँचल में न  छिपाया  करो ||
      ************************
                     छा रही काँधे पे जुल्फों की घनी  काली घटाएं ,
      यूँ  हवाओं  में झटक  उनकों न फहराया करो ||
           ************************
      भा गई ‘आज़ाद’  कातिल वह लजाने की अदा ,
      सच में पलकों को झुकाकर यूँ न शरमाया करो ||