Followers

Monday, November 30, 2015

पञ्च विचार: दोहे

पञ्च विचार: दोहे  


पने मुख मत कीजिये , अपना ही गुणगान |
कहि ‘आजाद’ इससे नहीं ,कभी बढ़त है मान ||1||
**********************************
ल में लाठी मारिये , जल  में  पड़े न फ़र्क |
ऐसहि जिद्दी लोग से , व्यर्थ  करब  है  तर्क ||2||
**********************************
सोच समझ  कर लीजिये , जीवन  में  संकल्प |
कहीं पितामह भीष्म सम,फिर नहिं बचे विकल्प ||3||
**********************************
जीव जनम के संग ही , मौत जनम  भी  लेय |
जीव संग निसि दिन फिरै, भनक न लागन देय ||4||
**********************************
नुशाशन की रोपनी , घर- परिवार  से  होय |

विद्यालय में फूल-फलि, एक बिरिछ सम होय ||5||




Sunday, November 29, 2015

जिंदगी मौत


जिन्दगी मौत -----


जिन्दगी  मौत  का  ये  सिलसिला  पुराना है ,
एक  के   आते   ही   दूसरे   को  जाना है ||
**********************************
रिश्ते  और  नातों  में  हम बंधे  हुए तो क्या ,
तोड़  इस  बंधन  को  एक  दिन तो जाना है ||
**********************************
रस्म  व  रिवाजों  को  तोड़ना बहुत  मुश्किल ,
हाल  चाहे  जैसे  हों  हरहाल  में  निभाना है ||
**********************************
एक  अहसास से  ही   दिल  धड़क  उठता है ,
फिर भी दिल की धड़कन को सीने में दबाना है ||
**********************************
उपवनों की  शोभा  तो फूल  से  ही  होती  है ,
टूटकर   डाली    से   हार    बन  जाना  है ||
**********************************
मंजिलों  को  राहों  से  दूर  कर  नहीं  सकते ,
‘आज़ाद’  राहों  से  ही  मंजिलों  को  पाना है ||









Wednesday, November 25, 2015

मेरी रचनाओं का छायाचित्र


राम चंदर 'आज़ाद'
कवि एवं साहित्यकार 
पद-  हिंदी शिक्षक 
जवाहर नवोदय विद्यालय पचपहाड़,झालावाड़ (राज.)
पिन -३२६५१२








Tuesday, November 24, 2015

बात सच थी ----

बात सच थी ----


बात सच थी मगर कहने में हम सकुचाये |
ना चाहकर  भी हमने  मंद मंद  मुस्काए|| 
      *************************
उनकी   तारीफ़  हमें   थोड़ी   सी  अजीब  लगी |
जिन्हें  हम  फूटी  आँखों   भी  कभी  नहीं भाए ||
     *************************
जिसने   परवाह    नहीं   की   कभी  जमाने  की |
वो   जमाने   की    सीख    देने    मेरे    घर  आये ||
     *************************
ये  कैसी  दोस्ती  है  जिन्दगी  संग   साँसों  की |
एक   के   रूठते   फिर    दूसरी   भी   चल   जाए ||
       *************************
जिसने  जीवन  में दोस्ती  की  कदर  ना जानी |
सच  में   आजाद  दोस्ती   की  वो  कसम  खाए ||






आमिर से

         आमिर से ----
कितना आसान था कहना –
कि हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
जबकि आप में मुल्क बसता है |
हर जवान ,बूढ़े ,बच्चे
आप के दिल में बसते हैं |
टीवी के स्क्रीन पर आपको देखकर
अपना काम छोड़कर आ धमकते हैं |
‘सत्यमेव जयते’ क्या मात्र बिजनेस था –
या सच्ची घटनाओं को उजागर कर
लोकप्रियता हासिल करना |
अथवा सामाजिक रूढ़ियों और कुरीतियों पर
कुठाराघात कर महान बनना |
बड़ी ही योग्यता एवं बहादुरी के साथ
सच को समाज के सामने परोसना
क्या एक मात्र नाटक था
अथवा यह सब एक दिखावा था |
यह देश आपसे प्यार करता है
और आप कहते हैं कि
हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
चलिए कुछ समय के लिए मान लेते हैं कि
फिल्मों में दिखावा होता है न कि हकीकत
फिर भी –
फिल्म में आपके नकली रोने पर लोग रो देते हैं
और हँसने पर खिलखिला उठते हैं |
क्या आप को अपने मुल्क से
मोहब्बत नहीं है ? है न ---
फिर कैसे कह सकते हैं कि
हम अपने मुल्क में महफूज़ नहीं हैं |
ज़रा दिल से सोचिये –
जिसमें भारत बसता है
जब आप यहाँ महफूज नहीं हैं तो
मेरा मानना है कि दुनिया का कोई मुल्क
आपको महफूज नहीं रख सकेगा |
वतन से प्रेम है तो वतन पर
विश्वास कीजिये ---वतन के साथ चलिए –
नहीं तो वही होगा
धोबी का कुत्ता घर का न घाट का-----


Monday, November 23, 2015

धर्म प्रवचक

       धर्म प्रवचक

देश के  कोने-कोने  में  उपदेशक  की  भरमार  है |
समझ नहीं आता जाने क्यों होता नहीं सुधार  है ||

हर  टीवी  चैनल  पर  देखो ,बाबाओं  की  फ़ौज है |
खाने,  पीने,  सोने, बैठने  सभी  तरह से   मौज है |
धरम-करम,मोह,माया का ऐसा सबक सिखाते हैं |
भोले-भाले भक्त जनों को अपना शिष्य बनाते हैं ||

निर्बल और असहाय सह रहा फिर भी अत्याचार है ||
समझ  नहीं आता  जाने क्यों  होता नहीं सुधार  है ||

मधुर  वचन  में  कथा-वार्ता  सबको रोज सुनाते हैं |
बाबाओं से  मिलने  खातिर  टिकट  ख़रीदे जाते हैं |
कोई तीसरा हाथ  बताकर  जनता  को  भरमाते हैं |
टोने-टोटके  भांति-भांति के वे  करतब  बतलाते हैं ||

तब भी नहीं रोकते रुकता  फ़ैल रहा  व्यभिचार है |
समझ नहीं आता जाने क्यों होता नहीं सुधार  है ||

कोई   कंठहार   बेंचता , कोई   मूर्ति  का  व्यापारी |
जिसके धारण कर लेने से मिट जाती दुविधा सारी |
जनम कुंडली की पुस्तक का कोई बना है व्यापारी |
अपने-अपने भाग्य  बनाने में  अंधी  दुनिया  सारी ||

मोबाईल कंप्यूटर  टीवी पर  इनका खूब  प्रचार है ||
समझ नहीं आता जाने क्यों  होता नहीं  सुधार  है ||

धर्मगुरु तो सभी धरम के एक कम  सौ के फेर में |
आज चढ़ावे कितने चढ़ गए पड़े  हुए इस  फेर में |
माया मोह के उपदेशक ही माया  मोह के  फेर में |
ऐसे धर्म के पथप्रदर्शक ही खुद फँस रहे अंधेर में ||

ऐसे जन से  भले  की  आशा  करना ही  बेकार है |
समझ नहीं आता जाने क्यों होता नहीं सुधार  है || 


         

Sunday, November 22, 2015

सत्ताईस नक्षत्र

         
सत्ताईस नक्षत्र 

होवत सत्ताईस नक्षत्र  हिंदी  के  प्रतिमास |
कृतिका  रोहिणी मृगशिरा हर कोई है ख़ास || 
हर कोई है ख़ास आर्द्रा  पुनर्वसु  अरु  पुष्य | 
अश्लेषा मघा की  बरखा  भावै  सबही  मनुष्य || 
कहता है 'आज़ाद' पूर्वाफाल्गुनी कितनी मस्त |
झूमत उत्तराफाल्गुनी संग जब  आवत हस्त  || 

चित्रा  ने चित ले  लियौ  चातक  भयौ उदास |
चातक को अब स्वाति  से बची है थोड़ी आस ||
बची है थोड़ी  आस विशाखा  नहिं   अनुराधा  |
ज्येष्ठा मूल  से  चातक को बस मिलेगी बाँधा || 
कहता    है  'आज़ाद'    आ  गयौ    पूर्वाषाढा  |
वाके   पीछे  आ  धमक्यो  तब   उत्तराषाढ़ा  ||

श्रवण  फुहारन  संग में अंतर्मन  गयो  भीज |
गोरी   गीत   सुनावती  सावन  आयौ  तीज ||
सावन आयौ तीज धनिष्ठा अरु  शतामिषा  |
त्याग  पूर्वाभाद्रपद  दीजिये  मन  से  इर्ष्या  ||
कहता है 'आज़ाद' उत्तराभाद्रपद  की कथनी |
                            कहत रेवती अश्विनी  जस करनी वस् भरणी  ||