Followers

Wednesday, December 30, 2015

नववर्ष मंगलमय हो


नववर्ष मंगल हो ........

नई उमंगें ,नई तरंगे लेकर संग में हर्ष |
खुशियों का संदेसा लेकर आया है नववर्ष ||

नाचें   गायें ,   धूम   मचाएं ,
एक साथ मिल ख़ुशी मनाएं |
आशाओं  के दीप जले , हो मंगलमय नववर्ष || खुशियों का ....

नई  चेतना ,  नई  कल्पना ,
नई सृष्टि का लेकर सपना |
स्थापित हो मानवता का एक नया प्रतिदर्श || खुशियों का ....

विगत वर्ष की बातें तजकर ,
सपने नए बुने हम मिलकर |
देकर ख़ुशी ,ख़ुशी हम पायें  ले संकल्प सहर्ष || खुशियों का ....

जाति, धर्म से ऊपर उठकर ,
देश- प्रेम  की डोर पकड़कर |
औरों के हित जीना सीखें करें प्रगति संघर्ष || खुशियों का ....






Saturday, December 26, 2015

फोटो ग्राम्य दर्पण


यह मेरी कहानी संग्रह की पुस्तक 'ग्राम्य-दर्पण 'है जो अभी हाल ही में प्रकाशित हुई है जिसमे कुल 25 कहानियाँ हैं |





मैं परदेशी यह देश न भावै |


मैं परदेशी यह देश न भावै |


मैं परदेशी यह देश न भावै |


अपना अपना  जेहि को  समझा वो मारन को धावै ||

हँसना चलना जेहि सिखायौ वहि अब मोहि रुलावै || 

स्वारथ बस सब आपन बोलत फेरि न सम्मुख आवै ||

प्रेम फाँस निकसै नहिं देवै उलझि- उलझि रहि जावै ||
 
माया मोह ने ऐसो बाँध्यौ  कछू  समुझि नहिं आवै ||

कहि ‘आजाद’ रूठ्यौ परदेशी  अपन देश को सिधावै ||


Wednesday, December 23, 2015

बुरे बखत कोई काम ना आवै |





बुरे बखत कोई काम ना आवै |

ब तक  मछरी  पानी  भीतर  सब संग धूम मचावै |

जैसहि  जाल  बीच  है  फँसती  छोडि  सबै भगि जावै ||***********************************

घायल  हरिना  वन -वन  भागै  कतहूँ ठौर नहिं पावै |

उसके रकत  खुदहि   नावक   को हरिना तक पहुंचावै ||

***********************************

 संगी - साथी   मारग   बदलत  बात  करत  सकुचावै |

कछु  कहने   से   पहले  ही  वह  अपनी  बिथा  सुनावै ||

***********************************     

हीं मदद नहीं माँगहि हमसों मनहिं मनहिं घबरावै |

कहि 'आजाद' ऐसो समया  मा मन मिसरी नहिं भावै ||





   

Monday, December 21, 2015

मैंने तुम्हारी चाह में


   मैंने  तुम्हारी  चाह में





मैंने  तुम्हारी  चाह में  क्या –क्या  नहीं किया |
फिर तुमने मुझको इस तरह से क्यों भुला दिया ||
******************************* 
जिस  दिल  के  आइने  में  तस्वीर  थी मेरी ,
तुमने  वो  सरेआम  क्यों  सबको  दिखा दिया ||
******************************* 
मेरे  वास्ते  महफ़िल  में कभी  रोक नहीं था ,
किस  वास्ते  तुमने  वहाँ  पहरा  लगा  दिया ||
******************************* 
ब  सिजदे- मिन्नतों  का  कोई  दौर नहीं है ,
फिर दिल के  मंदिरों  में हमें  क्यों बसा लिया ||
******************************* 
माना  कि तुमने  मुझको  धोखा  नहीं  दिया ,
‘आज़ाद’  जो  किया  वो  अच्छा  नहीं  किया ||

 *******************************


Friday, December 18, 2015

जीवन में खुशी के लिए


जीवन  में खुशी के  लिए


जीवन  में खुशी के  लिए संघर्ष  ज़रूरी है |
गैरों की ख़ुशी न छिने यह सबसे  ज़रूरी है ||
*******************************
वह दिल नहीं बुझदिल है नहीं प्रेम है जिसमे ,
पर दिल को  लगाने में दिल होना ज़रूरी है ||
*******************************
दिल के करीबी बनकर तो  प्यार जताते हैं ,
पर उसको निभाने में कुछ  प्यार ज़रूरी है ||
*******************************
अहसानियत के बोझ तो पैसों से नहीं चुकते ,
अहसान  चुकाना है  तो अहसान ज़रूरी है ||
*******************************
पैसों की  चमक देख जो  ईमान बेंच देते ,
ऐसे  ईमानदार  से बचना  तो  ज़रूरी है ||
*******************************
गिरवी रखी ज़मीर तो फिर क्या रहा वजूद ,
‘आज़ाद’ ऐसे लोग से  दूरी तो ज़रूरी है ||




Wednesday, December 16, 2015

सच्चा कलाकार

            सच्चा कलाकार


दमी बोले या न बोले
उसका काम बोलता है
सत्य पर चढ़े रहस्य के आवरण को
परत दर परत खोलता है |

लाख कोशिशें कर ले कोई
उसकी प्रतिभा को दबाने की
वह दब नहीं सकती बल्कि
और भी घातक हो जाती है |
जैसे किसी स्प्रिंग को 
दबाने पर होता है

ल्टा उससे कभी-कभी
भयंकर नुकसान हो जाता है |
हर आदमी अपने आप में 
एक इनाम होता है |
जिसके कारण उसका नाम होता है |
गँवाना नहीं चाहता एक भी पल
सहेजकर रखता है
स्मृतियों के पन्नों में |

च्चा कलाकार वह होता है
जो अपनी कला से 
बातें करता है बिन बोले ,
निहारता है अपलक प्रेम से |

ह सब कुछ सह सकता है
लेकिन यह शत-प्रतिशत सच है
वह खुद तबाह हो सकता है ,
मगर अपनी कला को
तबाह होते नहीं देख सकता है |