Followers

Wednesday, October 30, 2019

गिरता लोक तंत्र

जातिवाद और धर्मवाद से जनता हुई बेहाल रे।।
नेताओं के हर वादे कर देते हैं खुशहाल रे।।
सदा एकता खंडित होती जाति और संप्रदाय से।
वोट में कोई भेद नहीं सब लेने को तैयार रे ।
बाकी धर्म जाति से मंडित एक बड़ा व्यापार है।
तुम मेरे हो ये है पराया अलग अलग व्यवहार है।
जिसकी जितनी ऊँची कुर्सी उतना ही वो महान है।
एक देश में एक नहीं राजाओं के भरमार है।
संविधान को ताक पे रखकर कहते राज हमार है।
बाबाओं की अलग विरासत उनके अपने ठाट हैं।
रास रचाते कान्हा बनकर मजनू जाए भाड़ में।
देश सुधारक खुद करता है जनता संग खिलवाड़ रे।

कवि एवम् साहित्यकार -रामचन्दर आज़ाद
मोबाइल-8887732665

No comments: