Followers

Monday, September 17, 2018

प्रकृति का संतुलन

प्रकृति का संतुलन

भगवान करे कि
केरल जैसी बाढ़ सब जगह आए ।
जिससे हर मानव को
मानवता की समझ आ जाए।।
नहीं दिखे कोई हिन्दू, मुस्लिम
ना ही सिक्ख , ईसाई।
जाति, धर्म से ऊपर उठकर
सब लगे जैसे भाई भाई।।
मंदिर में नमाज अदा हुई
मस्ज़िद में बंटा लंगर।
हाथ बढ़ा गिरजा, गुरुद्वारे 
सेवा में थे तत्पर।।
साथ लगी थी सबकी पंगत
संग संग खाते बतियाते।
भेदभाव की ढह गई दीवारें
ढाढस इक दूजे को दिलाते।।
ऊंच नीच सब एक समान।
ढह गए बड़े बड़े अरमान।।
ऊंच नीच सब गिरे मकान।
नष्ट भए सबके अभिमान।।
प्रकृति की लीला अद्भुत है।
वह संतुलन बना लेती है ।
मानव के अतिक्रमण का वह
सदा हिसाब लगा लेती है।।
प्रकृति का दोहन मत करिए।
कदर कीजिए मेरे भाई।
जाति धर्म से ऊपर उठकर


मानवता हित करो लड़ाई।।
कवि- रामचंदर आज़ाद

No comments: